Sukanya Samriddhi Yojana News: नए साल से पहले सरकार का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बढ़ाई ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है, जिसे केंद्र सरकार ने बेटियों के लिए लांच किया है। इस योजना के तहत,बेटी के जन्म के बाद 10 साल की उम्र तक एक खाता खोला जा सकता है,
जिसमें कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष जमा किए जा सकते हैं। इस खाते पर वर्तमान में 8.5% की ब्याज दर लागू है, जो इनकम टैक्स से मुक्त है।
इस खाते की परिपक्वता 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद बेटी की शादी होने तक होती है। इस खाते से 18 साल की उम्र के बाद बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 50% तक की राशि निकाली जा सकती है।
🔥NOW PLAYING SMALL SAVINGS SCHEMES:
Sukanya Samriddhi Yojana News:
नए साल से पहले सरकार का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बढ़ाई ब्याज दरें
नए साल से पहले सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों को सौगात दी है।
इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया है। इस योजना पर पहले निवेशकों को 8 फीसदी ब्याज दिया जाता था। हालांकि सरकार ने दूसरी योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की है।
नए साल से पहले सरकार का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बढ़ाई ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.2 प्रतिशत बढ़ी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने नए साल से पहले स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर बढ़ाते हुए निवेशकों को तोहफा दिया है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए इस वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया है। इस योजना पर पहले निवेशकों को 8 फीसदी ब्याज दिया जाता था। हालांकि सरकार ने दूसरी योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की है।
वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए सरकार ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों का एलान कर दिया है। सुकन्या समृद्धि योजना को छोड़कर किसी भी योजना की ब्याज दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान ब्याज दर बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया गया है।
इस वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब सरकार ने इस योजना के लिए ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है।
इससे पहले पहली तिमाही के दौरान सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया था।
इस तरह देखा जाए तो मौजूदा वित्त वर्ष में बेटियों के लिए चलाई इस स्कीम की ब्याज दरों में सरकार ने .6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।
फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम की ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी
सुकन्या समृद्धि योजना के साथ साथ तीन साल की सावधि जमा पर मौजूदा ब्याज दर सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर, पीपीएफ और बचत जमा पर ब्याज दरों को क्रमश: 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है और इसकी मैच्योरिटी अवधि 115 महीने है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर 1 जनवरी से 31 मार्च, 2024 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत पहले की तरह ही है। मासिक आय योजना (एमआइएस) के लिए ब्याज दर (7.4प्रतिशत) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
.jpeg)
0 Comments